नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते है भारतीय औद्योगिक ऋण और निवेश निगम (आईसीआईसीआई बैंक) भारत के जाने माने बैंको में से एक है। क्या आप जानते है ICICI Bank Se Loan kaise le (आईसीआईसीआई बैंक से लोन कैसे ले) अगर नहीं , तो आज हम आपको यहाँ बताने जा रहे है आईसीआईसीआई बैंक से लोन कैसे ले। लोने की सभी प्रोसेस जैसे आईसीआईसीआई बैंक से लोन कैसे ले, आईसीआईसीआई बैंक लोन की योग्यता , आईसीआईसीआई बैंक लोन का इंट्रेस्ट रेट (ब्याज दर) क्या होगी, आईसीआईसीआई बैंक लोन की ईएमआई (EMI) क्या होगी, आईसीआईसीआई बैंक लोन के लिए जरुरी दस्तावेज आदि। सभी से अनुरोध है इस पुरे लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े।
आईसीआईसीआई बैंक से लोन कैसे ले?
दोस्तों आईसीआईसीआई बैंक से लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको अपनी योग्यता पता करनी होगी। जिसके लिए आप बैंक की वेबसाइट या आईसीआईसीआई बैंक की नजदीकी शाखा में जाना होगा। लोन लेने के लिए उम्मीदवार का योग्य होना जरुरी है। लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से अप्लाई कर सकते है। आजकल बैंक मोबाइल बैंकिंग के दवरा भी लोने प्रोवाइड करवाता है। केवल बैंक के नियम के अनुसार ही लोन दिया जाता है। बैंक के नियमानुसार आपके पास सभी जरुरी दस्तावेज और योग्यता होना आवश्यक है। आईसीआईसीआई बैंक से लोन लेने के लिए जरुरी दस्तावेज कौन-कौनसे है जो निम्नलिखित है : –
ICICI Bank Personal Loan – ज़रूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण (कोई भी 1): ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी
- पता प्रमाण (कोई भी 1): पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल (3 महीने से अधिक पुराना नहीं), लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- सैलरी और इनकम क्रेडिट के साथ पिछले 3 महीनों के बैंक स्टेटमेंट
आईसीआईसीआई बैंक लोन की योग्यता
आईसीआईसीआई बैंक अलग अलग प्रकार के लोन उपलब्ध करवाता है जैसे गृह ऋण (home Loan), संपत्ति पर ऋण (एलएपी) {Loan Against Property (LAP)} , लीज रेंटल डिस्काउंटिंग (LRD) {Lease Rental Discounting (LRD)}, व्यक्तिगत ऋण (personal loan), कार ऋण (car loan), टू व्हीलर लोन (two wheeler loan), गोल्ड लोन (gold loan) आदि। इन सभी लोन के लिए पात्रता एवं योग्यताये अलग -अलग हो सकती है। ब्याज दर तथा ब्याज भी अलग -अलग होगा। तो लोने लेने से पहले सभी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। कुछ योग्यता सभी लोने के लिए एक जैसी होती है जो नीचे दी गयी है इस योग्यता के साथ लोने के प्रकार के अनुसार हो सकती है तो सभी जानकारी की जांच करे |
लोन के लिए सबसे पहले आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए। अप्लाई करने वाले व्यक्ति के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए।पहचान का प्रमाण ( आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड), निवास का प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट), आय का प्रमाण (पिछले 3 माह की सैलरी स्लिप के साथ-साथ 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट साइज की फोटो, मोबाइल नंबर आदि। लोन EMI भरने के लिए आपके पास विक्लप होना जरुरी है अन्यथा लोन लेने में असमर्थ है।
आईसीआईसीआई बैंक लोन का इंट्रेस्ट रेट (ब्याज दर)
यह उस दर को दर्शाता है जिस दर पर लोन राशि पर ब्याज लगाया जाता है। आईसीआईसीआई ( ICICI ) बैंक पर्सनल लोन ब्याज दर 11.25% से शुरू होती है। आमतौर पर ब्याज की अधिक दर की स्तिथि में EMI भी अधिक हो जाती है। अब कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी कहीं ना कहीं जरूर उठ रह होगा की Loan राशि पर कितने प्रतिशत का ब्याज-दर लगाया जाएगा। साथियों अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के पिछले 6 महिनों से सक्रिय ग्राहक है तो कम से कम आपकों 11.25-19 % का ब्याजदर देना पड़ सकता है । ब्याज दरे आपके लोने की समय अवधि के अनुसार काम ज्यादा हो सकता है। अधिकतर लोगो को यहाँ पर 12 से 12.75 % पर लोन मिल जाता है।
ICICI पर्सनल लोन की ब्याज दरें
| ब्याज दर | 10.50% -19.00% प्रतिवर्ष |
| फ्लैक्सीकैश (सैलरी अकाउंटधारकों को ओवरड्राफ्ट सुविधा) | 12%-14% प्रति वर्ष |
| एनआरआई के लिए | 15.49% प्रति वर्ष से शुरू |
आईसीआईसीआई बैंक लोन की ईएमआई (EMI) क्या होगी
दोस्तों लोन लेने के बाद सभी के मन में एक सवाल जरूर आता है की बैंक की ईएमआई कितनी होगी। ईएमआई “इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट” का संक्षिप्त रूप है या यदि आप किसी खास अवधि के लिए कोई राशि ऋण के रूप में लेते हैं तो प्रति माह देय राशि है. ईएमआई की गणना ३ मुख्य कारकों पर निर्भर है:
- ऋण राशि- आप द्वारा लिये जा रहे ऋण का रूपी वैल्यू
- ऋण ब्याज दर – ब्याज दर जो बैंक ऋण के लिए वसूलेगा
- ऋण की अवधि- वह अवधि जिसके लिए आप ऋण लेते हैं
आईसीआईसीआई बैंक लोन ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच ऑफिस में जाएं
- बैंक से पर्सनल लोन एप्लीकेशन फॉर्म लें. सभी विवरण दर्ज करें
- इनकम स्टेटमेंट, उम्र, पते और पहचान के प्रूफ के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करें
- बैंक दस्तावेजों को वेरिफाई करेगा और आवेदक की पात्रता चेक करेगा
- अगर आप लोने लेने योग्य हुए तो आगे आपको लोन दिया जायेगा अगर आप योग्य नहीं हुए तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा
आईसीआईसीआई बैंक लोन ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आईसीआईसीआई बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये
- होम पेज पर अपने लोन का टाइप चुने जिसके लिए आप लोन लेना चाहते है
- अपनी योग्यता की जांच करे
- अब अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करे
- मांगी गयी जानकारी के साथ-साथ अपने दस्तावेज अपलोड करे
- अब सबमिट कर दे
- आईसीआईसीआई बैंक लोन मिलने में ३० दिन का समय या अधिक समय भी लग सकता है